
बिलासपुर,,, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है!
इस अभियान के तहत दिनांक 21 मई 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया… जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे…! इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 768 मामलों से कुल 4,97,355 रुपये का जुर्माना वसूला गया… जिसमें बिना टिकट यात्रा के 487 मामलों से 03 लाख 62 हजार 95 रुपये, अनियमित टिकट के 259 मामलों से 1 लाख 33 हजार 60 रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 21 मामलों से 2 हजार 100 रुपये, गंदगी फैलाने के 01 मामले से 100 रुपये जुर्माना शामिल है! मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान संचालित करता रहेगा… रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है! कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें… साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें… रेलवे राष्ट्र की महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है! इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
