
बिलासपुर,,, नगर निगम के अफसरों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव आर. संगीता ने पहले ही दौरे में कड़ा संदेश दे दिया है! गुरुवार को बिलासपुर पहुंचीं सचिव ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में करीब तीन घंटे तक निगम के प्रोजेक्ट, राजस्व वसूली और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की… उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पिछले वित्तीय वर्ष के 15 करोड़ रुपये के बकाया राजस्व की वसूली दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरी की जाए… साथ ही कर्मचारियों के वेतन में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन मिलना चाहिए… टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई और कहा कि लालफीताशाही के कारण विकास कार्य लंबित नहीं रहने चाहिए…
बैठक के बाद सचिव आर. संगीता ने शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जमीनी निरीक्षण किया… कोनी स्थित निर्माणाधीन पीएम ई-सिटी बस चार्जिंग स्टेशन और डिपो को एक महीने में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया… मधुबन में बन रहे नालंदा परिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कछार के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया… आकांक्षीय शौचालय में मिली कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए…
दौरे के अंतिम चरण में सचिव ने मोपका गौठान पहुंचकर स्वच्छता दीदियों से संवाद किया और महिलाओं को शहर की स्वच्छता अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया… उन्होंने घर-घर से शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण और गीला-सूखा कचरा अलग करने पर जोर दिया… इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और सूडा सीईओ शशांक पाण्डेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
