Tue. Nov 24th, 2026

निराला नगर में “कलियुगी टीना शर्मा” का काला साम्राज्य? गेस्ट हाउसों में देह व्यापार, नाबालिगों के वीडियो और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोपों से मचा हड़कंप, मोहल्लेवासियों ने खोला मोर्चा, वर्षों से कार्रवाई नहीं होने पर उठे “सेटिंग” के सवाल…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर के निराला नगर क्षेत्र में संचालित शर्मा गेस्ट हाउस, बिलासा होम्स और रामेश्वरम नामक भवनों को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है! मोहल्लेवासियों का आरोप है! कि इन भवनों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं! जिनमें देह व्यापार और नाबालिग लड़कियों के शोषण जैसी आशंकाएं शामिल हैं! रहवासियों ने लिखित शिकायत में मानव तस्करी जैसी गतिविधियों की संभावना जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है!


स्थानीय लोगों का कहना है! कि क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है! और परिवारों, खासकर युवतियों एवं छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है! शिकायतकर्ताओं के अनुसार देर रात तक संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है!

जिससे मोहल्ले का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है! रहवासियों ने आरोप लगाया कि शर्मा गेस्ट हाउस के संचालक विकास शर्मा उर्फ टीना की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है! हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है! मोहल्लेवासियों का दावा है! कि वर्ष 2020 से लगातार शिकायतें की जा रही हैं! लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है! कुछ लोगों ने निजी तौर पर “सेटिंग” के चलते कार्रवाई प्रभावित होने की आशंका भी जताई है!
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है! कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए… फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed