Breaking
12 Sep 2026, Sat

समझौते का ‘प्रेशर’ पड़ा भारी! दुष्कर्म केस में घिरे सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह पर फिर गरजा सिस्टम, पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एसएसपी जांच के आदेश से मचा हड़कंप, लोगों ने कहा- “कानून नहीं, खुद की चलाते हैं साहब…

बिलासपुर,,,  दुष्कर्म पीड़ित परिवार पर कथित रूप से समझौते का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं! मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं! जांच की जिम्मेदारी एएसपी पंकज पटेल को सौंपी गई है! जो अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेंगे…
जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाने के टीआई अभय सिंह पर आरोप है! कि उन्होंने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में पीड़ित पक्ष को समझौते के लिए दबाव बनाया… इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है! वहीं, अभय सिंह का नाम पूर्व में भी विवादों से जुड़ चुका है! बताया जा रहा है! कि एक पुराने मामले में हाईकोर्ट ने उनके कार्य व्यवहार पर नाराजगी जताई थी… कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट के दौरान जस्टिस पांडे ने उनकी कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था… कि ऐसे अधिकारी नौकरी करने लायक नहीं हैं!
स्थानीय लोगों का आरोप है! कि टीआई अभय सिंह आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं! और थाने में उनका व्यवहार अक्सर विवादित रहता है! लोगों का कहना है! कि कानून के बजाय वे अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं! अब सभी की नजर एसएसपी स्तर पर होने वाली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed