बिलासपुर
,,, न्यायधानी के सिरगिट्टी सेंट जेवियर स्कूल की नाबालिग छात्रा को चाकू की नोक पर अपहरण और रेपकांड के विरोध में जिला श्रीवास- सेन समाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया… आक्रोशित भीड़ ने रेपिस्ट शिक्षक को फांसी, स्कूल को बन्द करने और स्कूल प्रबंधक के जिम्मेदार अफसरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा…
गौरतलब है! कि यह मामला गत 11 जून को सामने आया… इसको लेकर बजरंग दल ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया था… इस मामले के सामने आने के बाद सर्वसेन श्रीवास समाज ने मंगलवार 23 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुदुदंड माँ तुलजा भवानी मंदिर के सामने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई… समाज के इस आंदोलन में सर्वसमाज ने भी कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता दिखाई… सभा के बाद बड़ी संख्या में युवक -युवतियां व समाज के वरिष्ठजन नारेबाजी करते सडक पर उतरे और कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की… पूर्व में किये गए समाज के ऐलान को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा.. अफसर भी मौके पर मौजूद रहे…. आक्रोशित भीड़ नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुची गेट बंद करके भीड़ को रोकने के दौरान जमकर धक्का मुक्की भी हुई… इसके बाद अफसरो ने प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देने अंदर बुलाया जहा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरी घटना का निष्पक्ष करा दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा देने, स्कूल का संचालन बंद कराने, स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरो और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की…
ताकि बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ केवल नारा न रहे पालकों के विश्वास को बल मिले ताकि वे अपनी बेटियों को बेखौफ होकर स्कूल भेज सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…

