
बिलासपुर,,,,जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की गई थी। जहा सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे प्रमुख रूप से लंबित अपराधों के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये थे एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों को थाने में लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उनके थाना क्षेत्र में लंबित धारा 420 आईपीसी के लंबित अपराधों की समीक्षा की गई।

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप
द्वारा 18 प्रकरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
अर्चना झा द्वारा 22 प्रकरण, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार द्वारा 4 प्रकरण, नगर
पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार द्वारा 16
प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल
द्वारा 55 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा
निमितेष सिंह द्वारा 10 प्रकरण, एसडीओपी कोटा नूपुर
उपाध्याय द्वारा 16 अपराधों की समीक्षा की गई।

समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में विवेचकों को आ रही समस्याओं का निदान किया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा उपरांत अब तक चार प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, तथा 4 प्रकरण में चालान तैयार किया जा चुके हैं। शीघ्र ही शेष सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
