
बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।
सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नही हो सका है, पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
