
बिलासपुर। ड्यूटी के बाद घर लौट रही महिला A.S.I की एक्टिवा को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में A.S.I के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली इश्वरी मिश्रा पुलिस विभाग में A.S.I हैं। उनकी पोस्टिंग सिरगिट्टी थाने में है। शनिवार की रात उनकी थाने में ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे वे ड्यूटी के बाद अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थी। वे तिफरा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में A.S.I के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल A.S.I को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
