
पार्षद की दादागिरी से शुरू हुई थीं कहानी, शिक्षक की जमीन को हड़पना चाहता था कांग्रेसी पार्षद अब्दुल (इब्राहिम) इधर सीमांकन का पैसा मांग रहा था R.I जानिए क्या थीं रिश्वत की कहानी, शिक्षक की ज़ुबानी

बिलासपुर- बीते दिनों A.C.Bकी रिश्वतखोर R.I संतोष देवांगन पर कार्रवाई के मामले में आज प्रार्थी ने रिश्वत पर A.C.B की पूरी कहानी बताई दरअसल बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रार्थी प्रवीण कुमार तरुण ने अपनी ज़मीन को लेकर पूरी कहानी बताई प्रवीण कुमार तरुण ने बताया कि जूना बिलासपुर पटवारी हल्का के अन्तर्गत तोरवा क्षेत्र में उसकी जमीन है जिसमे गणेश नगर के पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल खान) की नियत खराब हो चुकी थी पक्षकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, जमीन की बिक्री के संबंध में पार्षद अब्दुल ने उनसे संपर्क किया था लेकिन उनके मना करने के बाद से ही वार्ड पार्षद जमीन हड़पने की साजिश रचने लगा. इस दौरान उसने प्रार्थी के जमीन पर दीवार खड़ी करने की भी कोशिश की थी. विवाद बढ़ता देख प्रार्थी प्रवीण कुमार तरुण ने अपनी जमीन का सीमांकन कराकर उसे सुरक्षित करने का सोचा लेकिन भ्रष्टाचार के दलदल में लंबे समय तक फंसे हैं रहने के बाद भी उसके जमीन का सीमांकन नहीं हो पा रहा था, बार-बार आवेदन अधिकारियों से मिनट के बाद भी जब सीमांकन नहीं हो पाया तो उसने आर जब सीमांकन नहीं हो पाया तो उसने R.I संतोष देवांगन से खुलकर पूछा कि, आखिर इसका काम क्यों नहीं हो पा रहा है. जिसके बाद रिश्वतखोर R.I सीमांकन के बदले 3 लाख रुपए की डिमांड की.1 लाख रुपए सीमांकन के पहले देने के लिए R.I ने प्रवीण कुमार तरुण से कहा, इसके बाद बाकी पैसे जमा करने की बात रिश्वतखोर R.I ने कही थी.. इसके बाद परेशान होकर शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण ने A.X.B को शिकायत की, इसके बाद A.C.B ने रिश्वतखोर R.I संतोष देवांगन रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाकर पार्षद पर भी कार्रवाई की मांग की है…उन्होंने बताया यह तक कहा की कल को अगर कुछ हुआ तो इसकी पूरी जवाबदारी जिला और पुलिस प्रशासन के साथ पार्षद की भी होगी….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
