
आरोपी :- गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष

19.मई.2024 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमाली में एक लड़की अंजू यादव उम्र 19 वर्ष की संदेहास्पद मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची , पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (I.P.S) के निर्देशानुसार तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर तथा पूछताछ कर संदेहियों की पतातलाश की गई! पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल जहां पर मृतिका का शव है, उस घर पर मृतिका अपने प्रेमी गुलशन यादव के साथ रहती थी, गुलशन यादव घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने तत्काल टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर भेजा , जहां पर डोंगरिपारा ग्राम अमाली के जंगल में घेराबंदी कर, संदेही आरोपी गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसके द्वारा मृतिका साथ प्रेम संबंध होना व आपस में दोनों ग्राम आमली मे किराए के मकान लेकर दोनों पति पत्नी के रूप में रहना स्वीकार किया। और बताया कि मृतिका द्वारा उसे बार बार उसके माता-पिता के पास ले जाकर रखना बोलती थी, जिस बात को लेकर मृतिका अंजू यादव और गुलशन यादव आपस में वाद विवाद होते रहता था , इसी बात पर कल विवाद के दौरान गुस्से में आकर मृतिका अंजू यादव की हत्या करने की नीयत से उसके गले को धारदार टंगिया से कई बार मार कर हत्या करना स्वीकार किया। उक्त घटना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा, पोस्टमार्टम कार्यवाही, उपरांत धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा हत्या करने के लिए उपयोग किए गए टंगिया एवं अन्य साक्ष्यों को जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कियागया है।
पुलिस अधीक्षक ने हत्या के फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की सराहना की है
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, प्र आ रविंद्र मिश्रा, नीलकर सेठ, आर भोप साहू, का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?

