बलौदाबाजार,,,, बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से पैसों के लालच में सरपंच समेत 2 लोगो के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है!
पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय पूनम चौहान ने ग्राम कटगी के सरपंच जयसिंह पैकरा और अंजीव जायसवाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कसडोल थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था… शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गई…. तो जांच में ये तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने पैसों के लालच में युवती को गुमराह कर झूठा मामला दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया था… पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ…. कि शिकायत को सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था…. ताकि सरपंच को फंसाया जा सके और आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके… इस बात की पुष्टि करने के बाद कसडोल पुलिस ने पूनम समेत सभी 5 आरोपियों को धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया…
गिरफ्तार आरोपियों में पूनम चौहान के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल हैं!
इस घटना ने एक बार फिर महिला कानून के खुल्ले खेल को उजागर कर दिया… कि कैसे कुछ लोग इस कानून का फायदा उठा निर्दोष लोगों के जीवन और उनके परिवार से खुला खिलवाड़ कर रहे… बलौदाबाजार पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए कांनून का दुरुपयोग रोकने बड़ा सन्देश दिया है! बलौदाबाजार पुलिस यदि इस गिरोह का भांडाफोड़ नही करती तो सरपंच और उसके साथी को निर्दोष होते हुए भी जेल जाना पड़ता सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती परिवार टूटता, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है! कि इस पूरे षड्यंत्र में और कौन लोग शामिल हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…

