बिलासपुर,,,, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है! मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है!
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी… कि ग्राम लोफंदी के धनुहार पारा निवासी चंद्रिका धनुहार (40 वर्ष) अपने घर के पास कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है! और अवैध रूप से इसकी बिक्री कर रही है!
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी… तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से करीब 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई… जिसकी अनुमानित कीमत 2,600 रुपये बताई गई है! पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया…
थाना कोनी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया… गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी… पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…

