बिलासपुर,,,, मार्निंग वॉक के दौरान नकाबपोश बदमाशों के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता श्याम कश्यप की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है! इलाज के दौरान उनकी बाईं आंख को गंभीर क्षति पहुंचने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन कर आंख निकालनी पड़ी…. वर्तमान में उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल के ICU में उपचार जारी है!
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह श्याम कश्यप रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे…. इसी दौरान रेलवे क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया…. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों का इरादा उनकी हत्या करना था… लेकिन आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने पर वे मौके से फरार हो गए…
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल कश्यप को पहले रेलवे अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया… उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया…. जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनकी बाईं आंख निकालनी पड़ी…
घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी आक्रोश है! शुक्रवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, विजय पांडेय, विजय केशरवानी, अर्जुन तिवारी, राजेश पांडेय और समीर अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की…
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि बिलासपुर जैसे शांत शहर में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और एक-दो दिन के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…

