
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोदरी व तखतपुर तहसील में अवैध खनिज उत्खनन व संग्रहण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई। अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी, 6 हाईवा जब्त करने के साथ ही अवैध रेत संग्रहण करने वाले 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मई माह में अब तक अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े 61 मामलों में 10.80 लाख समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तेलसरा तहसील बोदरी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार बोदरी, नायब तहसीलदार पटवारी एवं कोटवारों की टीम ने चकरभाठा एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मुरूम उत्खनन के शिकायत प्राप्त होने पर 20 मई की रात 11.30 बजे के आस-पास टीम के द्वारा आकस्मिक जांच की। जिसमें ग्राम तेलसरा में अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए एक जेसीबी तथा 05 हाईवा जप्त किया और अवैध रूप से मुरूम परिवहन करते 01 हाईवा उत्खनन क्षेत्र से अलग रास्ते में जप्त कर थाना चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मुरूम उत्खनन के शिकायत प्राप्त होने पर खनिज अमला द्वारा भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। विगत एक सप्ताह पूर्व भी राजस्व, खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने इस क्षेत्र की जांच की थी जिसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा के द्वारा भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 247 के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर बिलासपुर को निराकरण हेतु प्रेषित किया जाएगा। सुश्री ज्योति पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर, तहसीलदार एवं पटवारियों के साथ ग्राम मोढे तहसील तखतपुर में भी आकस्मिक जांच के दौरान ग्राम मोढे में 20 मई को विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से खनिज रेत भण्डारित की जानकारी खनिज विभाग को दी गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम को ग्राम मोढे में जाकर तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
सहायक खनि अधिकारी तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा मौका स्थल पर भंडारित खनिज रेत लगभग 813 घनमीटर मात्रा जप्त कर बजरंग धुरी, जुटेल, रूपेश रजक, बिहारी उर्फ ननकी धुरी, लीलाधुरी, बजरंग रजक एवं ग्राम पंचायत मोढे़ के सरपंच कुल 07 लोगों के विरूद्ध अवैध रेत भंडारण का प्रकरण तैयार किया गया है। जिसे ग्राम कोटवार सोनू दास की सुपुदर्गी में रखा गया है तथा एक ट्रेक्टर मय खनिज रेत को भी जप्त कर थाना तखतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त खनिज, खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानें/भू-राजस्व संहिता 1959 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा राजस्व एवं पुलिस की टीम के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों पर खनिजों के अवैध उत्खन, परिवहन, भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है। माह मई-2024 में अब तक अवैध खनिज परिवहन 55 मामले एवं अवैध खनिज उत्खनन 06 मामले दर्ज कर 61 प्रकरणों का निराकरण कर समझौता राशि 1079801 जमा कराया जा चुका है शेष प्रकरणों में निमयानुसार कार्यवाही की जा रही है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?

