
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-03 के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 युवाओं से कथित तौर पर 16 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सकरी पुलिस ने 2nd बटालियन में पदस्थ आरक्षक डोमन कुमार पाटिल को गिरफ्तार किया है! पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के बैंक खाते से करीब 3 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आने के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है!
पुलिस के मुताबिक घुरु स्थित सिद्धिविनायक नगर निवासी मोहम्मद शाबाज़ खान ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी…. शिकायत के अनुसार वर्ष 2023-24 में हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-03 की भर्ती के दौरान आरक्षक डोमन पाटिल ने खुद को हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों और रजिस्ट्रार जनरल का करीबी बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया… इसके एवज में उसने 8 लाख रुपये की मांग की और शुरुआत में 4 लाख रुपये देने को कहा…
पीड़ित के मुताबिक उसकी भाभी साजीया नाज़ के खाते से आरोपी के एक्सिस बैंक खाते में 2 अप्रैल 2024 को 4 लाख और 9 अप्रैल को 2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए… जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने दो अन्य युवाओं से भी हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये लिए….
परीक्षा परिणाम आने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने रकम वापस मांगी… आरोप है! कि आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया… इसके बाद तीनों पीड़ितों से संपर्क होने पर कथित ठगी का पूरा मामला सामने आया….
सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस अब उसके बैंक खातों के करीब 3 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच कर रही है! पुलिस को आशंका है! कि नौकरी दिलाने या अन्य प्रलोभन के नाम पर और भी लोगों से रकम ली गई हो सकती है! बैंक स्टेटमेंट और आरोपी से जुड़े लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…
