
बिलासपुर,,,, जिले के धार्मिक नगरी रतनपुर में मां महामाया मंदिर गेट के पास शनिवार को चोरी के पुराने विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया…. जब भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए… पहले कहासुनी हुई…. और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों तक पहुंच गया…. घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है!

मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है! कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के बाहर हुए इस विवाद में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं! घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!

वीडियो सामने आने के बाद अब यह विवाद रतनपुर के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है! इतना ही वाट्सअप ग्रुप में भी बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल कर सफाई दी जा रही है!
चोरी की बात पर शुरू हुआ विवाद…
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद और होटल का संचालन करते हैं! करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी होने की शिकायत की गई थी… शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार की मुलाकात दुकान में काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से हुई…

चोरी के संबंध में मोन्टी से पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू होने का आरोप है!
तुषार की शिकायत के मुताबिक इसके बाद रेहाना बेगम को मौके पर बुलाया गया…

आरोप है! कि विवाद बढ़ने पर रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रिहान, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी… बीच-बचाव करने पहुंचे तुषार के परिजन भी विवाद की चपेट में आने का आरोप है!
पलटकर दूसरी शिकायत, लगाए गंभीर आरोप…
दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत देकर तुषार पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है! रेहाना के मुताबिक उन्हें विवाद की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं…. जहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की…

रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है! उनका यह भी कहना है! कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई…

अब पुलिस के सामने दो दावे, सच जांच से होगा साफ
एक ही घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत में बिल्कुल अलग-अलग आरोप सामने आए हैं! ऐसे में अब पुलिस के सामने चुनौती है! कि वह पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाए….
किसने विवाद शुरू किया? मारपीट की पहल किस तरफ से हुई?…
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा….घटनाक्रम शिकायतों में लगाए गए….आरोपों से कितना मेल खाता है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे…
VIDEO वायरल, संगठन के अनुशासन पर भी सवाल….
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है!बताया जा रहा है! कि वीडियो भाजपा से जुड़े ग्रुपों में भी शेयर किया जा रहा है! चर्चा यह भी है! कि पार्टी से जुड़ी महिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो को वायरल किया जा रहा है!
अब मामला सिर्फ आपसी विवाद या पुलिस शिकायत तक सीमित नहीं है! सार्वजनिक स्थल पर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के बीच इस तरह का विवाद और उसके बाद घटना का वीडियो वायरल होना संगठनात्मक अनुशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है!
सवाल सीधा है! जब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है! तो क्या पार्टी अपने पदाधिकारियों के आचरण पर भी संज्ञान लेगी? क्या दोनों पक्षों से जवाब-तलब होगा? या फिर राजनीतिक पहचान के बीच यह विवाद भी धीरे-धीरे दब जाएगा?और सबसे बड़ा सवाल क्या बीजेपी का आईटी सेल इन वीडियो और वायरल करने वाले के साथ पार्टी की छबि धूमिल करने वालो के खिलाफ क्या कार्यवाही करेगा…. या फिर कांग्रेस को एक मुद्दा मिल जाएगा…. जिसको वो बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करेगी….
फिलहाल पुलिस जांच जारी है! और दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी… उम्मीद जताई जा रही वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रहे बीजेपी के पदाधिकारी खुद मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रख सकते है या फिर सोशल मीडिया के जरिए पूरी घटना की वास्तविकता बता सकते है१
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
