
बिलासपुर,,,, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन नारकोस” के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की अपराध गुप्तचर शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से 69 पैकेट में कुल 72.661 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹36,33,050/- है! बरामद किया गया….
गोपनीय सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल क्राइम टीम, गोंदिया के अधिकारी एवं बल सदस्यों ने गाड़ी संख्या 22827 पुरी–सूरत एक्सप्रेस में दरेंकसा–गोंदिया के मध्य कार्रवाई की…. टीम ने कोच संख्या B-5 में यात्रा कर रहे एक महिला एवं एक पुरुष यात्री को चार ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा… पूछताछ में दोनों ने अपना नाम टूकु नायक, उम्र 38 वर्ष तथा ईश्वरी बेहरा उर्फ इशू, उम्र 35 वर्ष, निवासी काटाभाजी, बलांगीर (ओडिशा) बताया…. विधिवत तलाशी लेने पर उनके चारों ट्रॉली बैग से 69 पैकेट गांजा, कुल वजन 72.661 किलोग्राम, बरामद हुआ….
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा कांटाभाजी, ओडिशा से ट्रेन के माध्यम से भुसावल, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था…. पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पूर्व में भी लगभग 10 बार गांजा तस्करी किए जाने की जानकारी दी गई… उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध ओडिशा के विभिन्न स्थानों में पूर्व के आपराधिक प्रकरण भी दर्ज होना पाया गया…
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों आरोपियों को बरामद गांजा सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंदिया के सुपुर्द किया गया…. जीआरपी गोंदिया द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 8(c), 20(b)ii(c), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत अग्रिम विवेचना की जा रही है!
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है! “ऑपरेशन नारकोस” के तहत रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई रेल परिसर एवं ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026हफ्ता वसूली के खिलाड़ियों पर प्रदीप आर्य का पुलिसिया प्रहार, सरकंडा में रंगदारी का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी जेल के भीतर, चौथे की तलाश जारी, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 11, 2026गोड़पारा के अवैध निर्माण पर निगम का दूसरा नोटिस, कागजों में चला बुलडोजर, जमीन पर कारोबार का पहरा, पहले जवाब से साहब संतुष्ट नहीं, अब तीन दिन में प्रतिउत्तर और जियोफोटोग्राफ का फरमान, सवाल यही—नोटिस पर नोटिस या अवैध निर्माण पर सचमुच एक्शन?
UncategorizedOctober 11, 2026सूर्यवंश के सामने सूर्यवंशी की एंट्री, बेसन के पैकेट में ब्रांडिंग की कॉपी का आरोप सूर्य का निशान, टैगलाइन और डिजाइन पर भी सवाल, माना कैंप पुलिस ने धीरज-श्रीचंद सचदेव के खिलाफ दर्ज की FIR, अब जांच में खुलेगा नकल का पूरा बेसन पुराण…
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
