
00 वारदात के बाद तनाव का माहौल, घायल अस्पताल दाखिल…
00 राजधानी में नही थम रहा चाकुबाजो का कहर….

रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरी इलाके तत्यापारा क्षेत्र आज़ाद चौक में कानून व्यववस्था के दावे के ये हाल हैं! दिनदहाड़े ईद मिलादुन्नबी के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई…. एक युवक ने जुलूस में शामिल तीन युवकों पर चाकू से घपाघप हमला कर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी…. बताया जा रहा…. कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया…. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया…. कि एक युवक ने जुलूस में शामिल तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया…. अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई…. बताया जा रहा…. कि चाकूबाजी में घायल तीन लोगों में से एक युवक के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं! इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है!
आरोपी फरार, घायल अस्पताल….
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया…. सूचना पर पहुची आजाद चौक थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया…. बताया जा रहा कि प्रारंभिक जांच में हमलावर आरोपी की पहचान आरिफ खान उर्फ मोंटी, निवासी ईदगाह भाटा के रूप में हुई है! पुलिस संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर रही है! मुख्य आरोपी की तलाश में उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
