
बिलासपुर,,,, शहर के आउटर इलाके में संचालित एक कथित मिल्क केक निर्माण ठिकाने को लेकर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं! मीडिया टीम की दो दिनों तक की निगरानी में यहां मिल्क केक के निर्माण और उसकी सप्लाई से जुड़े कई ऐसे दृश्य सामने आए. जिनकी अब जांच जरूरी हो गई है! सबसे बड़ा सवाल यह है! कि मौके पर दूध की कोई बड़ी खेप नजर नहीं आई… बावजूद इसके तैयार मिल्क केक के बॉक्स शहर के गोल बाजार तक पहुंचते कैमरे में कैद हुए….
मौके के अंदर बड़े कढ़ाव में सफेद रंग का मिश्रण पकता दिखाई दिया… आसपास ग्लूकोज के ड्रम, दूध पाउडर के रैपर, खुले कंटेनर और अन्य सामग्री रखी मिली… निर्माण स्थल के आसपास मक्खियां और गंदगी भी नजर आई… ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है! कि आखिर जिस उत्पाद को दूध से बनी मिठाई के रूप में बाजार में बेचा जा रहा है! उसमें वास्तविक तौर पर किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है!
मामला केवल मिल्क केक की गुणवत्ता तक सीमित नहीं है! स्थानीय सरपंच और सचिव ने भी यूनिट की जानकारी अथवा पंचायत स्तर से जारी किसी एनओसी के संबंध में अनभिज्ञता जताई है! इससे यूनिट के संचालन की वैधानिक स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं!
हालांकि, मौके पर दिखाई देने वाली सामग्री के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा…असली तस्वीर खाद्य विभाग की जांच, दस्तावेजों की पड़ताल और लिए गए नमूनों की अधिकृत लैब रिपोर्ट से ही सामने आएगी…
अब निगाहें खाद्य विभाग की कार्रवाई पर हैं! जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है! कि मिल्क केक में दूध और दूध से बने उत्पादों का कितना इस्तेमाल हुआ…. निर्माण में खाद्य मानकों का पालन किया गया…या नहीं और बाजार तक पहुंची मिठाई उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित है या नहीं….
दूध की बड़ी खेप नजर नहीं आई, फिर इतनी मात्रा में मिल्क केक कैसे तैयार हुआ? यही सवाल अब पूरे मामले की जांच का केंद्र बन गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
