
बिलासपुर पुलिस व वन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही।
भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व उसका परिवहन करते वाहन को किया गया ज़प्त।
वाहन का चालक मौक़े से फ़रार।
थाना रतनपुर के अंतर्गत घासीपुर गांव की घटना
कुल 19 नग सागवान पेड़ के साथ एक पिक अप ट्रक को किया गया ज़प्त मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21.मई.2024 को थाना रतनपुर में बेलगेहना चौकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे(प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम घासीपुर में घेराबंदी कर मौक़े से गाड़ी को भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बिना किसी वैध काग़ज़ात के परिवहन करते हुए पाए जाने पर ज़प्त किया गया। मौक़े से पिक अप का ड्राइवर उत्तम गाड़ी छोड़कर फ़रार हो गया। रतनपुर पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़ी का जप्ती व वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?

