
1.958 किलोग्राम गाँजा कीमती लगभग 30000 रूपये व गॉजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को किया गया जप्त।
आरोपी –👇
- श्रीमति मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी पिता भकलू लाल कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी जयरामनगर, हा.मु. अकलतरा चौक थाना अकलतरा जिला जॉजगीर-चॉपा छ.ग.। बिलासपुर पूलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। 21.मई.2024 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक महिला मेला ग्राउण्ड रतनपुर के पास मादक पदार्थ गाँजा बिक्री हेतु रखी है, तथा ग्राहक तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर मेला ग्राउण्ड रतनपुर में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ एक महिला अपने स्कूटी में मादक पदार्थ गॉजा 1.958 किलोग्राम रखे हुये मिली, जिसे जप्त कर उक्त महिला के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु) भा.पु.से. अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव, अनिशा कश्यप, संजय खाण्डे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

