
बिलासपुर,,,, शहर में तेज और पटाखे जैसी आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया… पुलिस ने 8 मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर कार्रवाई की है! इन वाहनों के प्रकरण तैयार कर न्यायालय भेजे जा रहे हैं!

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है! कार्रवाई के दौरान सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड समेत अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की गई…

अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और स्टाइलिश नंबर प्लेट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए… पुलिस के मुताबिक ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर से अचानक तेज और पटाखे जैसी आवाज निकलने से सड़क पर चलने वाले लोगों में डर और असहजता की स्थिति बनती है! साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है!

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का वाहन मॉडिफिकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा…. पूर्व में मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानों और एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई और नोटिस की कार्रवाई की जा चुकी है! पुलिस ऐसे साइलेंसर की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करेगी…
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण परिहार, टैंगो टीम और शहर पेट्रोलिंग टीम द्वारा जारी रखा जाएगा… यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर व अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16बुलेट में साइलेंसर नहीं, पटाखों का कारखाना! बिलासपुर में कानफोड़ू आवाज वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा… 8 मोडिफाइड बुलेट समेत 20 वाहन धराए, अब सड़क पर रौब नहीं—सीधा न्यायालय का चक्कर…
Uncategorized2026.09.16लोखंडी में गैंगवार के बाद युवक की मौत… गांव में मचा बवाल, परिजन बोले घर में घुसकर मारने वाले बाहर, जेल में गांव के छोरे, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पूरा हुजूम, पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.09.16सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…
Uncategorized2026.09.16नौकरी का झांसा, नोटों का धंधा, नेता से पहचान बताकर NTPC में नौकरी लगाने का दावा, पांच बेरोजगारों से 2.13 लाख ऐंठे… प्रमाण पत्र भी लिए, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा नौकरीबाज…
