Breaking
11 Oct 2026, Sun

दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…

बिलासपुर,,,  दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया… अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे… आरोपियों को चिन्हांकित कर 3 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए… संबंधित आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार के उपद्रव की आशंका को रोकने के उद्देश्य से वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया… यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई…


इन स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार….


पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंट के तहत आकाश गुप्ता (25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर; दीपक भक्तानी (30 वर्ष), निवासी रविदास नगर, करबला; तथा सुशील वर्मा (44 वर्ष), निवासी भाजपा कार्यालय के सामने, करबला को गिरफ्तार किया गया….


पांच गिरफ्तारी वारंट भी तामील….


गिरफ्तारी वारंट के तहत पंकज साहू (19 वर्ष), निवासी मन्नू चौक, टिकरापारा; दीपक चक्रधारी (28 वर्ष), निवासी यादव मोहल्ला, टिकरापारा; आयुष उर्फ आलोक घोरे (21 वर्ष), निवासी मन्नू चौक, टिकरापारा; राहुल खटीक (21 वर्ष) और अमन खटीक (25 वर्ष), दोनों निवासी करबला चौक को गिरफ्तार किया गया…


त्योहारों में शांति व्यवस्था पर पुलिस की नजर…


सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है! पुलिस ने अभियान के तहत वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की… दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed