
बिलासपुर,,,, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला… नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई… इस अवसर पर कतियापारा के जय संतोषी माता मनोकामना ज्योति कलश समिति के मंदिर में भी भक्तिमय वातावरण के बीच आस्था के दीप प्रज्ज्वलित किए गए…

नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की… मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ माता रानी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिली… धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को सुख, शांति और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है!

नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है! नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है! मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-पाठ और माता की आराधना के साथ भक्त देवी की भक्ति में लीन नजर आए…
जय संतोषी माता मंदिर में जले आस्था के दीपों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया… श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की… नवरात्र के प्रथम दिन से ही शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति की छटा दिखाई देने लगी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…
UncategorizedOctober 11, 2026नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर, जय संतोषी माता दरबार में जले आस्था के दीप, भक्तों ने मां के चरणों में टेका माथा, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…
UncategorizedOctober 11, 2026दिन में सूने मकानों पर धावा, रातों-रात गाड़ियों का जलवा, चोरों ने उड़ाए गहने-कैश, चोरी की कमाई से खरीदी क्रेटा और बुलेट, पुलिस ने CCTV का जाल बिछाकर कोरबा के तीन कथित शातिरों का पूरा हिसाब-किताब किया उजागर…
UncategorizedOctober 11, 2026हफ्ता वसूली के खिलाड़ियों पर प्रदीप आर्य का पुलिसिया प्रहार, सरकंडा में रंगदारी का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी जेल के भीतर, चौथे की तलाश जारी, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप…
