Breaking
11 Oct 2026, Sun

दिन में सूने मकानों पर धावा, रातों-रात गाड़ियों का जलवा, चोरों ने उड़ाए गहने-कैश, चोरी की कमाई से खरीदी क्रेटा और बुलेट, पुलिस ने CCTV का जाल बिछाकर कोरबा के तीन कथित शातिरों का पूरा हिसाब-किताब किया उजागर…

बिलासपुर,,,,  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! ACCU बिलासपुर और थाना कोटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1.30 लाख रुपये नकद और गुल्लक के 1,250 रुपये के सिक्के बरामद किए गए हैं! पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदी गई.. करीब 10 लाख रुपये की क्रेटा कार और 1.50 लाख रुपये की बुलेट मोटरसाइकिल सहित कुल तीन वाहन जब्त किए हैं!


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार वासुदेव (33), भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी (43) और राज प्रजापति उर्फ लल्लू (19) शामिल हैं! तीनों कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र के निवासी हैं! इनके खिलाफ बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी के 9 और कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में 1 मामले का खुलासा हुआ है!


सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता..


ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई थी..  टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर संदेहियों की पहचान की….

पूछताछ में आरोपियों ने दोपहर के समय सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया…
पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्रामीणों के खेती-किसानी या अन्य काम से घर से बाहर जाने का फायदा उठाते थे…. मकान में ताला लगा देखकर उसे तोड़ते और आलमारी तथा पेटियों में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे….


चोरी की रकम से खरीदे वाहन जब्त….


जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद वासुदेव ने चोरी की रकम से क्रेटा कार खरीदी थी..  जबकि राज प्रजापति ने चोरी के पैसों से अपने चाचा के नाम पर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी…. पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ एक होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है!
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022-23 में जांजगीर जिले में भी दिनदहाड़े चोरी के 19 मामले दर्ज होने की जानकारी है! उन मामलों में वे जेल जा चुके हैं! और प्रकरण विचाराधीन हैं! फिलहाल तीनों आरोपियों को 10 प्रकरणों में गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है! पुलिस उनकी अन्य संपत्तियों की भी जांच करेगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed