Breaking
11 Oct 2026, Sun

हफ्ता वसूली के खिलाड़ियों पर प्रदीप आर्य का पुलिसिया प्रहार, सरकंडा में रंगदारी का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी जेल के भीतर, चौथे की तलाश जारी, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  न्यायधानी में बस एजेंट से कथित रूप से हफ्ता वसूली और मारपीट करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! जबकि मामले का एक अन्य आरोपी हसन खान फरार है! पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा निवासी शरद कश्यप (27) अंबिका बस क्रमांक CG15-IJ-8093 में बुकिंग एजेंट के रूप में काम करता है! आरोप है! कि 6 अक्टूबर 2026 की रात बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाली बस के हिसाब-किताब के दौरान पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों से चार आरोपी पहुंचे… उन्होंने पिछले सप्ताह की कथित हफ्ता वसूली के पैसे मांगे… शरद के इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी…
आरोप है! कि मारपीट के दौरान बस के हिसाब के करीब 11 हजार रुपये और मोबाइल गिर गए… मोबाइल और कुछ रकम बाद में मिल गई… लेकिन लगभग 3,300 रुपये नहीं मिले… बीच-बचाव करने पहुंचे शरद के साथी सैफी गौरी और परवेज के साथ भी मारपीट की गई… जिससे उन्हें चोटें आईं… आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी…


इन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी…


प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा थाने में अपराध क्रमांक 1450/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 3(5) और 308(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई… पुलिस ने तारण निर्मलकर (37), घनश्याम तोण्डे उर्फ छोटू (28) और बाला उर्फ मोन्टू यादव (27), सभी तिफरा क्षेत्र निवासी, को गिरफ्तार किया है!
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई…


चौथे आरोपी की तलाश जारी…


मामले का चौथा आरोपी हसन खान अभी फरार है! पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है! पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है! कि कोई व्यक्ति डराकर या धमकाकर पैसे मांगे तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed