Thu. Oct 15th, 2026

सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…

बिलासपुर–तखतपुर,,,, तखतपुर- मुंगेली की बदहाल जर्जर सड़क पर अंधाधुंध भाग रहे…. पिकप की टक्कर से
दसरंगपुर में पूर्व खाद्य मंत्री मुगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई सहित दो अन्य लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई… पुलिस मामले की जांच कर रही… पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 6:30 की बताई जा रही है! सुबह रोज की तरह विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले
के भाई अधीन दास मोहल्ले अपने दो साथियों के साथ मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक में निकले थे…

तभी मुंगेली की ओर जा रहे तेजरफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी… इस हादसे में घायल अधीन मोहले, बल्लु बघेल और गंगा राम जिला अस्पताल भेजा गया… जहा इलाज के दौरान तीनों घायलों की मौत हों गई है! मृतको में अधीन मुंगेली विधायक श्री मोहले के बड़े पिता जी के बेटे बताए जा रहे… इलाके के रहवासियों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है! उनका कहना है! कि बिलासपुर से लेकर तखतपुर – मुंगेली तक सड़क काफी बदहाल और जर्जर हो गई है! कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है! जर्जर सड़क का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है! इसी के चलते 3 परिवारों के मुखिया काल के गाल में समा गए… न जाने ये बदहाल सड़क और कितनी जाने लेगा… पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये फरार दुर्घटनाकारी वाहन की तलाश कर रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed