Fri. Oct 16th, 2026

रेत-गिट्टी के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का हंटर, कहीं ट्रैक्टरों में रेत का खेल, तो कहीं हाइवा में गिट्टी की दौड़, औचक जांच में खुली पोल, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है! कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में विभागीय अमले ने 12 से 15 अक्टूबर  तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया… इस दौरान अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन और परिवहन करते पाए गए… कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं!


इन इलाकों में हुई कार्रवाई….


खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया… निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट के अवैध परिवहन के मामले सामने आए…

विभागीय जानकारी के अनुसार, ग्राम खोलिपारा में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए…. वहीं, ग्राम लमेर में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त किया गया…. इसी तरह लालखदान क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो हाइवा वाहन पकड़े गए…

ग्राम सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते एक हाइवा मिला… लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा और रेत का परिवहन करते एक अन्य हाइवा वाहन को जब्त किया गया…


पुलिस और खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में वाहन…


खनिज विभाग ने सभी 10 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है! जब्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी, पुलिस थाना कोटा और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है!


अवैध खनन पर लगातार निगरानी...


जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है! विभागीय निरीक्षण के जरिए अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है! ताजा कार्रवाई से स्पष्ट है!  कि खनिज विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान तेज किया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed