
बिलासपुर,,, दीपावली के त्योहार पर मिलावट मुक्त मिठाइयां उपलब्ध कराने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है! इसी कड़ी में विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के नमूने लिए… सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं!

अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई… कार्रवाई के दौरान सूर्या रॉयल स्वीट्स, बस स्टैंड से खोवा (मावा), बजरंग प्रसाद भंडार, जूना बिलासपुर से कुंदा और बेसन लड्डू तथा श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना संकलित किया गया…
लैब रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई…
विभागीय टीम ने सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिवत सील किया है! अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का इंतजार है! रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी… निरीक्षण दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी शामिल रहे…
व्यापारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता के निर्देश…
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को त्योहार के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं! विभाग के अनुसार, आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा…
अब निगाहें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं! जांच से स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं… त्योहार के दौरान मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
UncategorizedOctober 28, 2026धान खरीदी का नया सीजन सिर पर, पुराने चावल का हिसाब गोल, 19 दिन बाद जागा विभाग, 60 हजार टन चावल अब भी बकाया, मिलरों को झप्पी देते-देते निकल गया पूरा साल, अब एफआईआर की धमकी से निकलेगा चावल या फिर चलेगा तारीखों का खेल?…
