Thu. Oct 29th, 2026

जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…

बिलासपुर,,, सोशल मीडिया पर रील बनाने और उसे वायरल करने का शौक युवाओं पर इस कदर हावी हो रहा है! कि वे मौके और मर्यादा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं! जेल से रिहाई के समय रील बनाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए थार वाहन भी जब्त किया है!


जेल से बाहर आते ही रील बनाने का मामला…


मिली जानकारी के अनुसार, जेल से रिहाई के समय रील बनाने के मामले को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया… मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सक्षम ध्रुव और साहिल केवट को पकड़ा…

दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है! इसके साथ ही रील बनाने में इस्तेमाल किए गए थार वाहन को भी जब्त किया गया…


दोनों युवकों ने मांगी माफी…


कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही और माफी मांगी…

पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर रील बनाने के नाम पर कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक मर्यादा की अनदेखी करने वालों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है!


कार्रवाई की जद में आए युवक…


1 ..सक्षम ध्रुव पिता सतीश ध्रुव, निवासी कतियापारा, थाना कोतवाली…
2… साहिल केवट पिता जीवन केवट, निवासी दयालबंद, थाना कोतवाली…

सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में है!सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में किसी भी गतिविधि को अंजाम देने से पहले युवाओं को उसके परिणामों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है! पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है! कि कानून और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed