
बिलासपुर,,कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा दिनांक 31,मई,2024 की रात्रि ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,
लोफादी, कछार,लोखंडी,निरतू, घुटकू ,मोपका,गतौरा,जयराम नगर एवं मस्तूरी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। रात्रि के समय लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी,मंगला,धुरीपारा,
लोखंडी,निरतू, घुटकू क्षेत्र में खनिज रेत का उत्खनन बंद होना पाया गया।
गतौरा-जयराम नगर-मस्तूरी क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत एवं 1 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर,गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी लांवर (मस्तूरी) में अभिरक्षा में रखा गया है वाहन हाईवा के चालकों से पूछताछ करने में 2 वाहन चालकों ने खनिज रेत का लोडिंग शिवरीनारायण तथा 1 हाईवा वाहन चालक ने लो ग्रेड डोलोमाइट गिट्टी का लोडिंग अकलतरा दोनों जिला जांजगीर -चांपा से किया जाना बताया है।
वैध अभिवहन पास,रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी वाहन चालकों,मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व 4 हाईवा व 1ट्रेक्टर को खनिज रेत एवं 1हाईवा को गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस प्रकार दो दिनों में 9 वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त किया गया है। खनि अमला द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

