
बिलासपुर,, बिलासपुर में इन दिनों अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा हैं! वही बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों ने इस बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कई प्रयास किये जा रहे ! वही बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत लेकर पहुची पीड़िता आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रितेश चन्द्राकर पिता हेमंत चंद्राकर साकिन किशुनगढ पंडरिया से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी एम्स में काम करता हूं कहकर प्रार्थिया को शादी करने का प्रस्ताव भी दिया गया। आरोपी द्वारा पैसो की आवश्यकता बताते हुए प्रार्थिया से उधार में 6000 रूपये मांग किया गया, प्रार्थिया द्वारा रूपये दे दिया गया। आरोपी द्वारा रूपये लौटाने के नाम पर प्रार्थिया से मिलने बिलासपुर आया और प्रार्थिया के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा प्रार्थिया को डरा धमकाकर बदनाम कर देने जान से मारने और एसिड से चेहरा जलाने की धमकी देते हुए प्रार्थिया से अलग अलग किस्तो में कुल 93000 रूपये वसूल किया गया। आरोपी की हरकतो से परेशान होकर प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 386 भादवि के तहत अपराध दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा महिला संबंधी अपराध होने से तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अपराध दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा कई लडकियो से ऐसी घटना कर रूपये वसूल किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
