
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद सुधार के लिए पहुंचे संविदा कर्मचारी को इंजीनियर ने जबरन खंभे पर चढ़ा दिया। खंभे में चढ़कर कर्मचारी ने जैसे ही बिजली के तार को हाथ लगाया उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गया।कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिचरी बाजार की ट्रांसफार्मर हुआ धमाका
दरअसल, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रोहित कुमार ध्रुव ने बताया कि, गुरुवार की शाम शनिचरी बाजार के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर वे साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, इस दौरान वहां पर इंजीनियर भी मौजूद रहे।
तार को हाथ लगाया तो मारा जोर से झटका
इंजीनियर ने उन्हें खंभे पर चढ़ने के लिए कहा संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ गया, कर्मचारी ने बताया कि, जैसे ही उसने तार को हाथ लगाया उसे जोर का झटका लगा। साथ ही उसके कपड़ों पर आग लग गई। इससे कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।जैसे-तैसे वह खंभे से नीचे उतरा इसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारी सुरक्षा उपाय के बिना ही खंभों पर चढ़ा रहे हैं। इसके कारण कर्मचारियों की जान पर बन आई है। कुछ दिन पहले ही एक लाइनमैन की सिविल लाइन क्षेत्र में खंभे से गिरने के कारण मौत हो गई थी, इस दौरान भी सुरक्षा उपाय की कमी की बात सामने आई थी। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ने से किया था इंकार
बताया जा रहा कि इंजीनियर ने संविदा कर्मचारी को खंभे पर चढ़ने के लिए कहा, संविदा कर्मचारी ने खंभे पर चढ़ने से इंकार किया तो उन्हें बिजली सप्लाई बंद कर देने की बात कही गई। इंजीनियर की बात पर भरोसा करके संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ गया।जहां पर वह करंट से झुलस गया।
हादसे की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल
इस घटना के बाद कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी सुरक्षा उपाय के बिना ही खंभों पर चढ़ा रहे हैं। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो को मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है।
इस वीडियो में करंट से झुलस कर घायल कर्मचारी खंभे में चिपका हुआ दिख रहा है और कर्मचारी उसे नीचे उतारकर ऑटो में अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24व्यापार विहार में सागर ट्रेडर्स पर फिर से दूसरी बार छापा, छापे के बाद भी नकली माल का खेल जारी, सैंपलिंग तक सिमटी कार्रवाई, धीमी जांच पर घिरा विभाग, कब लगेगी लगाम और कब होगी सख्त कार्रवाई, जनता पूछ रही जवाब…
Uncategorized2026.04.24झोले वाले सटोरियों पर तखतपुर पुलिस का तगड़ा वार—थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय की स्मार्ट घेराबंदी से दो आरोपी धराए, 1.85 लाख कैश बरामद, कॉपी-मोबाइल जब्त, सट्टे का खेल ध्वस्त, इलाके में पुलिस की सख्ती का असर साफ नजर आया…
Uncategorized2026.04.24दुर्ग में गुटखा गैंग का बड़ा गेम ओवर—नकली फैक्ट्री पर छापा, ‘मुसाफिर’ बनाकर बेच रहे जहर, लाइसेंस का खेल भी बेनकाब, 13 मजदूरों से खुलेंगे राज, मास्टरमाइंड फरार, अब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी जांच…
Uncategorized2026.04.24सीपत चौक में गैस का खेल बड़ा खतरनाक निकला—छापे में 54 सिलेंडर, रिफिलिंग का पूरा जुगाड़ जब्त, कलेक्टर की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध कारोबारियों की खुली पोल, अब होगी कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय

