

एंकर,, शहर में बिना सत्यापन बड़ी मात्रा में स्पा और मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं। यहां काम करने वाली बाहरी युवतियों का भी वेरिफिकेशन नही किया जाता है। शहर में संचालित तमाम स्पा और मसाज सेंटरों में अलग-अलग राज्यों की युवतियां काम कर रही हैं। पर पुलिस इन जगहों पर जाकर वहां का सत्यापन कभी नही करती। जिसका बेजा फायदा स्पा सेंटर के संचालक उठा रहे। इसी कड़ी में शहर के व्यापार विहार में संचालित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि शराब के नशे में सेंटर के मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने युवती को केस वापस लेने का काफी दबाव बनाया। थाने में सुबह से लेकर दोपहर तक आरोपी विश्वजीत सेन गुप्ता युवती से समझौता का प्रयास कर रहा था,लेकिन युवती नही मानी और उसने इस मामले में अपना रुख कड़ा रखा। पीड़ित युवती दिल्ली की रहने वाली है। उसके बयान के बाद तारबाहर पुलिस ने दुष्कर्मी विश्वजीत सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….

