
बिलासपुर। एक तरफ जिले के एसपी चेतना अभियान शुरू कर आम जनता को पुलिस के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जनता के मन में व्याप्त पुलिस के प्रति जो डर है वह निकल जाए और बढ़ते अपराधों को रोकने में पुलिस को सहायता मिले। लेकिन दूसरी ओर थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रार्थियों के साथ दुर्व्यवहार गाली गलौज करने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में देखने को मिली है।


सिरगिट्टी थाने में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय ने एफआईआर लिखवाने आए प्रार्थी को गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया कहा कि भाग जा नहीं तो तुझे भी थाने में बंद कर दूंगा। प्रार्थी ने इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया है। ऑडियो में एएसआई उमेश उपाध्याय प्रार्थी को गंदी गालियां देते साफ़ सुना जा सकता है।
प्रार्थी ने इस घटना की शिकायत बिलासपुर एसपी से की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी उमेश कश्यप को इस संबंध में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
तिफरा में रहने वाले पंचराम भार्गव ने बताया कि वह रेलवे में प्राइवेट ड्राइवर का काम करता हैं। 30 मई की रात तकरीबन 9:30 बजे अपना काम खत्म कर घर वापस लौट रहे थे। तिफरा ओवर ब्रिज पर नशे में धुत्त बाइक सवारों ने उसके साथ गाली गलौज की और जेब में रखे उसके पैसे लूटने की भी कोशिश भी की। आने जाने वालों ने हंगामा होता देख पूछा तो वह तीनों बाइक सवार वहां से भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई घटना की शिकायत लेकर प्रार्थी पंचराम भार्गव सिरगिट्टी थाना पहुंचा। सिरगिट्टी थाने में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय से उसने एफआईआर लिखने की विनती की। प्रार्थी की बात सुनने और उसकी समस्या का निराकरण करने की बजाय एएसआई उमेश उपाध्याय ने उसे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा और वहां से भगा दिया।
सूत्रों ने बताया है कि एएसआई उमेश उपाध्याय अपनी ऐसी हरकतों के कारण पहले भी बदनाम रहा है। जानकारी के मुताबिक उमेश उपाध्याय को इससे पहले भी उसके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर थाने से हटाया गया था। लेकिन
ऐसे पुलिसकर्मियों के रहते पुलिस मित्र जैसी परिकल्पनाएं कैसे पूरी हो पाएंगीं। बता दे की आम जनता पूलिस की सहायता लेने थाने नहीं जाएगा और थानेदार जनता की बजाय अपराधियों के हौसले बुलंद करेगा तो हो रहे अपराध को कैसे अंकुश लगाएगा अगर इस तरह थाने में बैठे ASI के द्वारा आम नागरिको को अभद्र गाली देखे डराया धमकाया जा रहा है! तो पूलिस इस हो रहे अपराध को कैसे रोक पाएगी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
