
9.जून.2024 को रात्रि करीबन 08.00 बजें थाना सीपत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनिया में आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज पिता स्व. गंगाराम भारद्वाज के द्वारा मामूली विवाद पर संतराम केंवट के पेट में कपड़ा काटने वाली कैंची से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमंाक 290/2024 धारा 307 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना घटित कर फरार हुआ था, अतः पुलिस द्वारा तत्काल सरगर्मी से आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। इस बीच पुलिस को सूत्रों से आरोपी के ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा सूझबूझ से कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार द्वारा विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम सलखन में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी ने आम की लकड़ी के 120 रू. के विवाद पर कैंची से प्राणघातक हमला कर फरार होना स्वीकार किया है । हत्या के प्रयास के आरोपी को सीपत पुलिस के द्वारा अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे की अल्पावधि में गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है। प्रकरण का आरोपी रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, स.उ.नि. शिव सिंह बक्साल प्र.आर. 1102 कौशल प्रसाद, प्र.आर. 11 प्रफुल सिंह, आर.अभिषेक पटेल ने सराहनीय कार्य किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

