
बिलासपुर,, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में गुंडागर्दी, मारपीट, चाकूबाजी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। एक बार फिर से बदमाशों का हौसले बुलंद देखने को मिला है। वहीं रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र से वारदातें सामने आ रही है। इसी बीच में एक बार फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में अमरैय्या चौक चिंगराजपारा में 3 आरोपियों ने 1 युवक को बुरी तरह मारपीट करते हुए चाकू हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी राहुल केंवट 10 तारीख की शाम अमरैय्या चौक किसी के घर पार्लर का काम करने गया था, जहाँ से रात 12,30 बजे के आसपास जब वह निकल रहा था तभी रेहान उर्फ अजमल अली, वारिश कुरैशी और शेरू खान वहाँ पहुँचे और उसे यहाँ क्या कर रहा है कहकर गाली गलौच, मारपीट करने लगे।
लकड़ी, ईट और चाकू से किया हमला
इस दौरान पीड़ित राहुल ने मदद के लिए अपने दोस्तों को फोन किया। जिससे आरोपी और गुस्सा हो गए। उसके बाद लकड़ी के बत्ता, ईंट और चाकू से हमला कर दिए। जिससे राहुल को गंभीर चोटें आई है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चांटीडीह से रेहान उर्फ अजमल पिता असलम कुरैशी 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है वही आरोपी के साथी शेरू खान और वारिस कुरैशी की तलाश की जा रही है। आरोपी रेहान से बटनदार चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गुंडे बदमाशों पर सरकंडा पुलिस का खौफ नही
सरकंडा क्षेत्र में गुंडे बदमाशों का हौसले बुलंद देखने को मिल रहा है। जहां पुलिस का खौफ कम होता जा रहा हैं। यहां जगह- जगह शराबखोरी, मारपीट व आएं दिन चाकूबाजी की घटनाए सामने आ रही है। नशीले इंजेक्शन और टेबलेट के भी कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
