,,,,दक्षिण मध्य पूर्व मध्य रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है ,जिसके कारण बिलासपुर कटनी रेलवे मेन रूट बड़ा हादसा हो सकता था! बिलासपुर के घुरू अमेरी रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर के फासले पर एक मालगाड़ी कई मिनटों तक बिना ड्राइवर के खड़ी रही!जबकी रेलवे की मेन लाइन में इस मालगाड़ी के लिए सिग्नल ग्रीन था! रेलवे सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर मालगाड़ी के ड्राइवर ने अपनी ड्यूटी का समय खत्म होने का हवाला देकर गाड़ी को ग्रीन सिगनल के बावजूद गाड़ी को एक ही जगह देर तक खड़ा कर दिया ।
ग्रीन सिगनल पर यह मालगाड़ी खड़े होने की घटना दोपहर 12 से 12:30 के बीच बताई जा रही है!जब मालगाड़ी के रुकी होने की वजह से फाटक बंद होने से लोग भरी गर्मी में खड़े रहे!और जब कटनी रूट से डाउन लाइन में दूसरी मालगाड़ी के गुजरने के बाद फाटक खुला लेकिन तब भी मालगाड़ी वही खड़ी हुई नजर आई उसके बाद कब तक यह गाड़ी खड़ी रही और रुकने का क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है !
इतनी बड़ी घटना होने के घंटों बाद भी रेल अधिकारीयो को इनकी जानकारी नहीं हुई आखिर होती भी कैसे रेल्वे अधिकारी आज सुबह से ही योग और जीएम की प्रेस कांफ्रेंस में ज्यादा जो व्यस्त थे .
लेकिन बड़ा सवाल है यह की यदि कोई हादसा हो जाता तो जवाबदारी किसकी होती .?
और सबसे बड़ा सवाल क्या रेलवे प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करेगा .!
लेकिन प्रत्यक्षदर्शी की बात सही है तो फिर एक बार साबित हो गया की रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कितना सतर्क है .!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
