,,, इन दिनों बिलासपुर में हो रहे लगातार चोरी, लुट,ठगी, जेसे घटना तो आम बात हो गई है! पूलिस प्रशासन के चलाए गए कई अभियानो पर मानो पानी फिरता नजर आने लगा है! बिलासपुर S.P द्वारा चलाए गए चेतना अभियान इन दिनों सुर्खियों पर है! तो वही चार महीने पहले ट्रांसपोर्टर को अगवाकर 35 हजार रुपए लूटने वालों को पुलिस तो नहीं पकड़ पाई, जबकि मामले के दो आरोपियों ने गुरूवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है! बीते 15 फरवरी को सरजूबगीचा निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश सिंह को गाड़ी खरीदने का झांसा देकर बड़ी कोनी निवासी गुंडा बदमाश सौरभ सिंह ठाकुर, अरियंत मिश्रा और अन्य युवक ने व्यापार विहार मिलने के लिए बुलाए। राकेश सिंह व्यापार विहार पहुंचे तो उनके साथ पूर्व में जिनसे गाड़ी खरीदी थी तखतपुर निवासी जय प्रकाश बघेल को गाड़ी में बैठाकर रखे थे। उन्होंने राकेश सिंह को गाड़ी का पैसा देने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठाकर कोनी स्थित एक मैदान में ले गए। उसके बाद राकेश सिंह और जय प्रकाश बघेल के साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने राकेश सिंह पर दबाव बनाकर उनके मोबाइल से आनलाइन 35 हजार रुपए ट्रांसफर कराया। किसी तरह राकेश सिंह उनकी कार से कूदकर भाग निकले। जय प्रकाश बघेल को रात भर गाड़ी में घुमाने के बाद आरोपियों ने उन्हें कोनी क्षेत्र में छोड़ दिया। सिविल लाइन थाने में राकेश सिंह की रिपोर्ट पर I.P.C की धारा 394, 347 के तहत हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। बावजूद इसके चार माह में कोनी पुलिस सौरभ सिंह ठाकुर और अरियंत मिश्रा दोनों नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ पाई।हालांकि आरोपियों के कोर्ट पहुंचते ही पुलिस भी कोर्ट पहुंच गई जहां से आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही के लिए रिमांड पर लेकर थाने पहुंच गई।

लंबे समय से फरार आरोपियों को जब पुलिस नही पकड़ सकी तो आरोपी सौरभ सिंह ठाकुर और अरियंत मिश्रा दोनों खुद सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गए। हालांकि इसकी जानकारी लगते ही सिविल।लाइन पुलिस भी कोर्ट पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार करके 24 घंटे के लिए रिमांड में लेकर विधिवत कार्यवाही और पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची। जहां पूछताछ कर दोनों आरोपियों को कोर्ट पेस किया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
