
बिलासपुर,,,प्रार्थी दीपक कुमार कुर्रे निवासी सूर्या विहार तिफरा की चोरी रिपोर्ट सूचना पर चोरी हुये मशरूका नगदी 10000 रू., सोने चांदी के जेवरात व मोसा स्पेलण्डर क्रमांक सीजी10एए 0654 जुमला 45000 रूपये व अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था इसी क्रम मे तिफरा वासियों द्वारा चोरी के संदेह पर रामचंद्र राठौर निवासी अनुपपुर को थाना लाकर पेश करने पर संदेही रामचंद्र राठौर से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहा था l सिरगिट्टी के आरक्षक केशव मार्को के पास कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज पूर्व से था जो शक होने पर आरोपी के चेहरे से मिलान करने व हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने जिला बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर,कोटा,मस्तूरी, बेलगहना जिला मुंगेली के लोरमी,जरहागांव जिला रायगढ तथा जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर,डिंडोरी,मंडला जिलों में कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया l चोरी की सम्पत्ति को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया है l पुलिस आरोपी द्वारा बताए सभी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर रही है फिर भी आरोपी के अनुसार 22 से 25 लाख की चोरी उनके द्वारा 02 वर्ष के भीतर की गई है l प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों व खरीददारों की पतासाजी की जा रही है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, चुनाराम धु्रव, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
