। पुलिस ने उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहकारी बैंक के बिल्हा ब्रांच से किसान का थैला पार कर दिया था। जिसमे नगद रकम के अलावा चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र भी था। पुलिस ने सभी चीजें जप्त कर ली है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शत्रुहन प्रसाद ने थाने में आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सहकारी बैंक के बिल्हा ब्रांच से उठाईगिरी हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह कृषि संबंधित कार्यों के लिए पचास हजार रूपये निकालने के लिए सोमवार को जि.स. केंद्रिय बैंक मर्यादित के बिल्हा शाखा में गया था। बैंक से पैसा निकालकर 15412 रूपये बैंक में अपना ऋण जमा किया। इसके बाद 15000/- अपने परिचित को ऋण दिया और 3000- अन्य खर्च के लिए अलग से रख लिया था। शेष राशि 16,600/- रूपये को थैला मे रखा जिसे अज्ञात चोर ने जिस स्थल पर में बैठा था वहां से उठाई गिरी कर ले गया। थैले में चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रतियो के साथ अन्य दस्तावेज भी थे। रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान घटना स्थल के आसपास पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज और पूर्व अपराधीक रिकार्ड के आधार पर सिद्धार्थ चौहान एवं अंकित चौहान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पुछताछ करने पर दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी सिद्धार्थ चौहान ऊर्फ गदरू की निसांदेही पर मुस्लीम कब्रिस्तान बिल्हा के पिछे से निकाल कर पेश करने पर शत्रुहन प्रसाद दिक्षित का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित का पास बुक, चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र का छायाप्रति एक कपड़े का झोला एवं चोरी की रकम 6220 रूपये बरामद किया गया। आरोपी अंकित चौहान ने घर से निकाल कर चोरी की रकम 5020 रूपये पेश किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
