
बिलासपुर,,, शहर से सभी स्कूल में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा, एवं स्कूल बसों का सावधानीपूर्वक संचालन एवं दुर्घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने की दृष्टि से सुरक्षात्मक उपाय हेतु, शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही स्कूलों में परिवहन कार्य में लगे स्कूली बसो का “यातायात पुलिस” व परिवहन विभाग” द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर ने बताया कि-नए शैक्षणिक सत्र 2024- 25 प्रारंभ हो चुका है, विभिन्न स्कूलों में चलने वाली स्कूली बस आदि वाहन निर्धारित सुरक्षा मापदंड के अनुरूप है कि नहीं, का निरीक्षण एवं सभी जरूरी दस्तावेज, सुरक्षा के मापदंड को स्कूलों में जा कर आकस्मिक भौतिक निरीक्षण किए जाने हेतु, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं यातायात पुलिस के निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर, निरीक्षक लक्ष्मी चौहान एवं डी0डी0 सिंह की टीम बनाई गई है, जो की चार दिवस 27 जून से 30 जून तक निरंतर स्कूल बसों की जांच करेंगी, इसके साथ ही स्कूलों में चलने वाले स्कूल वैन एवं ऑटो जो की क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों का परिवहन करते हैं, उन पर भी हमारी कड़ी नजर है, जिन पर आगामी दिनों में कार्यवाही की जाएगी।
विदित हो कि इसके पूर्व भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर द्वारा विगत दिनों पुलिस परेड ग्राउंड में स्कूली बसों का निरीक्षण जांच यातायात पुलिस द्वारा किया के उपरांत चालक एवं परीचालकों का पुलिस वेरीफिकेशन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
स्कूली परिवहन करने वाले वाहनों की संयुक्त जॉच में आज 80 बसो की जांच कीगई जिसमें फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, फायर फाइटर, सीसीटीवी की उपलब्धता, पारदर्शी शीशा, जाली, फॉस्ट एड बॉक्स, स्कूल बस पीले रंग में होना, स्कूल बसों के आगे पीछे स्कूल बस लिखा होना, स्कूल का दूरभाष नंबर की जॉच की गई, जिसमे कर्नल एकेडमी, महर्षि विद्या मंदिर, बचपन स्कूल, कैरियर पॉइंट, चौकसे कॉलेज,केपीएस स्कूल सरस्वती स्कूल, आधारशिला सैनिक स्कूल में परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गई जिसमें 12 बसो का फिटनेस नहीं पाए जाने पर तत्काल फिटनेस बनवाने हेतु हिदायत दी गई, साथ ही साथ एक स्कूल बस का परमिट न होने पर परिवहन विभाग द्वारा 6000/- का चालान काटा गया। जांच के दौरान सभी चालको एवं परिचालकों को यातायात नियम का सदैव पालन करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं बच्चों के सामने अच्छे आचरण का व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
