
,,, तारबहार क्षेत्र में C.C.TIVI फुटेज से सड़क पर बैठी एक गाय के बछड़े को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक शेख शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एडिशनल S.P सिटी उमेश कश्यप ने की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ I.P.C की धारा 429 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4-10 के तहत मामला दर्ज किया है।

आपको बता दे की यह पूरा मामला, तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां देर रात गायों का एक झुंड सड़क पर खड़ा था। तभी एक कार आती है जिसमे एक युवक होता हैं। पहले तो वह एक गाय को टक्कर मारता है। जिससे वह गाय हट जाती है, फिर वह हार्न बजाकर उन्हें भगाने की बजाय तथा कार से उतर कर उसे हटाने की बजाय वह गुस्से में बछिया पर ही गाड़ी चढ़ा देता है। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरता तो वह कार रिवर्स करता है और दुबारा फिर अपनी कार बछड़े पर चढ़ा देता है। जिसके कुचलने के बाद उस बछड़े की मौत हो जाती है। बछिया के मरते ही वहां मौजूद अन्य गायों में दशहत और अफरा- तफरी मच जाती थी। सुबह लोगों की नींद खुलते ही जब उन्होंने इस घटना को देखा तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने पास लगे C.C.TIVI फुटेज को चेक किया और पुरे फुटेच का वीडियो निकालकर गौ सेवकों को दे दिया। हिन्दू संगठन इस घंटा से काफी आक्रोश में है, साथ ही बजरंग दाल के प्रमुख ने भी इस मामले में कड़ी से नाराज है। साथ ही लोग दोषी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहे है।
ASP उमेश कश्यप ने कहा
इस पूरे मामले को लेकर मामले में बिलासपुर सिटी एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि, यह घटना 25- 26 जून की दरमियानी रात करीब 3 बजे की थी। जहां डिसायपल चर्च के पास बछड़े को कार से कुचल दिया है। इस वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर भाग निकला था। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी शिवांश पांडेय की रिपोर्ट पर तारबाहर थाने में (छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 और 10 आईपीसी की धारा 429) के तहत पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और 2 टीमें आरोपी की पता तलाश में लगी थी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
