Thu. Oct 22nd, 2026

आम जनता को खुखरी,(चाकू) दिखा के भयभीत करने वाला तिलक जयसवाल कोतवाली पूलिस की गिरफ्त में  

 

 

 

 

 

 

बिलासपुर ,, कोतवाली थाना क्षेत्र में 27.जन को अटल आवास पुराना हाईकोर्ट के पीछे डिपरापारा में एक व्यक्ति खुखरी (चाकू) लहराकर आम-जनता को डरा धमका कर भय उत्पन्न करने का प्रयास करने की जानकारी मिलने पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा मौके पर जाकर पुछताछ किया गया जो एक व्यक्ति खुखरी (चाकू) लहराते दिखा, घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपी को पकडने के निर्देश दिये गये जिस पर थाना सिटी कोतवाली द्वारा मौके पर आम जनता को भयोक्रान्त करने व लापरवाही पुर्वक खुखरी (चाकू) घुमाते पाये जाने पर पुछताछ किया गया जो अपना नाम ताउ उर्फ तिलक जायसवाल बताया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से तत्काल मौके पर हिरासत में लेकर सावधानी पुर्वक 13.06 ईंच लंबा धारदार खुखरी (चाकू) बरामद कर थाना लाया गया थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार निरीक्षक एस.आर.साहू थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सउनि गजेन्द्र श्शर्मा व अन्य पुलिस स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

आरोपी👇

01. तिलक जायसवाल उर्फ ताउ पिता स्व. मुकेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी पुराना हाई कोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed