
00 मेडिकल स्टोर्स संचालक और एक दलाल की भूमिका पर उठ रहे सवाल…
00 ग्रामीणों ने कहा ये गुड़ी की जमीन यही होता था! लीला और राम सप्ताह…
बिलासपुर,,, शहर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम लगरा से फिर एक और वामन अवतारी का मामला सामने आया है!

ग्रामीणों का आरोप है! कि शहर के मेडिकल स्टोर्स संचालक और एक दलाल ने आबादी निस्तारी जमीन जिसका खसरा नम्बर 400 है! उसे लगभग 1 करोड़ में बेच डाला…!

ग्रामीणों का कहना है! कि बस्ती के बीच इस सरकारी आबादी भूमि पर पहले गांव भर का निस्तार होता था! यही रामलीला, राम सप्ताह, गम्मत, नवधा रामायण, विवाह समारोह और शोक के कार्यक्रम होते थे!
जगह छोटा पड़ने के कारण रामलीला को बाद में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया… पर अन्य आयोजन यही होते थे! जिसे बिलासपुर मोपका के मेडिकल दुकान संचालक ने दलाल के मार्फत कुता में 1 करोड़ में बेच दिया…
फिर इस भूखण्ड को टुकड़ों में बेच खरीददारों को जल्द से जल्द निर्माण कराने दबाव बनाया जा रहा है! जबकि खसरा नम्बर 400 की ये जमीन राजस्व रिकॉर्ड में अब भी आबादी भूमि दर्शा रहा है!
इस आशय की शिकायत पर न्यूज बास्केट की टीम ने लगरा के स्पॉट पर पहुँच यहाँ चल रहे निर्माण कार्यो को अपने कैमरे में कैद किया… यहाँ टुकड़ो में बेची गई जमीनों पर ईट और बोल्डर से चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जा रहा… जमीन के बीचों- बीच बोल्डर और ईंट का रोड़ा मलबा डालकर सड़क बनाने की तैयारी है!
मौके पर पहुँची न्यूज बास्केट की टीम ने ग्रामीणों और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार टोप सिंह सिदार और लगरा चाँटीडीह के हल्का पटवारी रूपेश गुरुद्वान से इस आबादी सरकारी जमीन को बेचने के आरोप व यहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
