
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध कबाड़ियों के कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा ,उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में चौकी मल्हार पुलिस को ग्राम चकरबेढा से मुखबिर सूचना मिला कि दीपचन्द धृतलहरे व एक अन्य व्यक्ति अवैध रूप से चोरी का एल्मुनियम वायर छोटे – छोटे भाग में कटा हुआ को खरीदी बिक्री कर रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहन के मुखबिर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही पर आरोपीगणो के कब्जे से 22.390 किलोग्राम एल्मुनियम वायर ,कटर मशीन किलोग्राम एल्मुनियम वायर व बडा कटर मशीन बरामद किया गया जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर बरामद माल को विधिवत जप्त किया गया ।माल का युक्तियुक्त चोरी होने के सन्देह पर धारा 35(1)(e)BNSS/303 BNS का इस्तगासा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेन्डे ,हवलदार प्रेमप्रकाश कुर्रे, हवलदार नुवास तिग्गा,आर विकास अंचल,आर सोनवानी आदि का विशेष योगदान रहा।
जब्त माल 👇👇
22.390 किलोग्राम एल्मुनियम वायर ,कटर मशीन किलोग्राम एल्मुनियम वायर व बडा कटर मशीन
आरोपी 👇👇
1.दीपचन्द धृतलहरे पिता स्व.बैशाखू राम धृतलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी नवागांव
2.ओम प्रकाश कटिया पिता स्व .धनराज कतिया उम्र 40 वर्ष निवासी पिपरिया थाना पिपरिया जिला होशगाबाद (म.प्र.) हालमुक़ाम चकरबेढा मल्हार
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
