
बिलासपुर,,, सोमवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों से सिम्स के मर्च्युरी में एकसाथ 16 मृत बॉडी पहुंचने से हड़कम्प मच गया। इस दौरान देखा गया कि सुबह से शाम तक मृतकों के परिवार वाले शवों का पोस्टमार्टम कराने सिम्स शव घर मे ही डटे रहे। एक साथ 16 शवों का पोस्टमार्टम कार्यवाही करते करते सिम्स के डॉक्टर एवं मर्च्युरी में कार्यरत कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। गौरतलब है कि सिम्स में बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों से जहर सेवन, एक्सिडेंटल, हत्या और नदी, डेम मे डूबकर मौत होने के 16 मामले सोमवार के दिन सिम्स पहुंचे। यही वजह थी कि सोमवार की सुबह से ही सिम्स मर्च्युरी में पोस्टमार्टम कराने वाले मृतकों के परिवार वालों की भी भारी भीड़ देखी गयी। जानकारी मिली कि सिम्स शव घर मे मोपका, सीपत, चिंगराजपारा, खमतराई, सिरगिट्टी, रमतला, मुंगेली, सकरी, सरगांव सहित अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे 16 शवों का पोस्टमार्टम करने के दौरान सिम्स के डॉक्टरों एवं शव घर के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
