
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा शरीर संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्दे
बिलासपुर,,, ग्राम नरगोडा में टीकाराम श्रीवास के द्वारा अपनी पत्नी गिरजा बाई श्रीवास पर सिलबट्टा से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर गंभीर चोंट पहूंचाया है जिससे वह बेहोष होने पर पीडिता गिरजा बाई को ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है की रिपोर्ट पर मौके पर अपराध धारा 109 बीएनएस के तहत देहाती नालसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में त्वरित टीम गठित कर आरोपी टीकाराम श्रीवास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताये कि पत्नी के चरित्र शंका को लेकर परेषान था जो आरोपी से अलग बिलासपुर में रहती थी जो दिनांक 04.08.2024 को आरोपी से मिलने उसके घर आई तथा खेत बेच कर 12 लाख रूपये की मांग की जिस पर आपसी विवाद होने से गुस्से में आकर उसे धक्का देकर जमीन में गिराकर कमरा में रखे सिलबट्टा को उठाकर उसके सिर में दो बार पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मृत्यु होने से प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आरोपी टिकाराम श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
1. टीकाराम श्रीवास पिता स्व रामलला श्रीवास उम्र 50 साल निवासी आवास पारा ग्राम नरगोडा थाना सीपत जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
