
रायपुर,,, महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा मामले के अंतर्गत ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-06/2024,
धारा 420, 467, 468, 471, 201, 120बी भा.द.वि., धारा 7, 7 (A) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,
1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018), धारा 4, 7, 8, 11 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 तथा धारा 4क सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) में विवेचना की जा रही है। इसी तारतम्य में
ब्यूरो को महादेव बुक मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि देश भर में चलने वाले पैनल से जुड़े हुए व्हाट्सअप नंबर अलग-अलग राज्यों में सेंटर बनाकर रखे गये हैं। इन सेंटरों को OTP सेंटर के नाम से जाना जाता है। इन सेंटरों में फिजिकल सिम को रिचार्ज करने और OTP प्राप्त करने के लिये रखा जाता है जबकि इन नंबर्स का व्हाट्सअप दुबई के हेड ऑफिस से ऑपरेट किया जाता है।


इन नंबरों को महादेव बुक से जुड़े हुए अलग-अलग प्लेटफार्म जैसे रेड्डी अन्ना, फेयर प्ले, लोटस, लॉयन बुक, डायमंड बुक, सीबीटीएफ बुक, अंबानी बुक आदि के कस्टमर केयर नंबर के नाम से जाना जाता है। इन नंबरों के व्हाट्सअप में मैसेज करने से ऑटो जनरेटेड मैसेज प्राप्त होते हैं कि किस एकाउंट में पैसे डिपाजिट करने हैं, कैसे सट्टा खेलने के लिये आईडी मिलेगी। ब्यूरो द्वारा इस संबंध में देश भर के 4 राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के
दर्जन भर से अधिक सेंटर्स में एक साथ रेड कार्यवाही की गई और इस सिम एक्टिवेशन और
OTP ग्रुप से जुड़े हुए 3 आरोपी अतुल सिंह परिहार निवासी भिलाई, विश्वजीत राय चौधरी
निवासी भिलाई तथा भारत ज्योति पाण्डेय, निवासी ग्राम मंगीतपुर, जिला रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर 100 से अधिक मोबाईल, लैपटॉप एवं 500 से अधिक सिम जप्त किये गये हैं। ये
सभी सिम देश भर में चल रहे लगभग 500 पैनलों से जुड़े हुए हैं। सिम मिलने से ब्यूरो को इन
सभी पैनल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आरोपियों द्वारा ऊंची कमीशन पर कार्पोरेट बैंक खाते (ऐसे बैंक खाते, जिनमें अनलिमिटेड यूपीआई पेमेंट हो सकते हैं) भी दिये जाते थे। यह
महादेव बुक के खिलाफ इस प्रकार की पहली कार्यवाही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। इनसे पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासा किये जाने की सम्भावना है। प्रकरण में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
