
बिलासपुर ,,, इन दिनों जिले में बढ रहे अपराध में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देकर अपने कार में बिठाया और एक कमरे में ले जाकर बारी बारी से बलात्कार किया।
मिली जानकारी के अनुसार 08.अगस्त को थाने में उपस्थित होकर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07.अगस्त को शाम को 05 बजे के आस पास अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए दर्रीघाट में बस का इतजार कर रही थी। उसी समय यजयेन्द्र सिंह का फोन आया और बोला की मेरे साथ चलना हैं! तो मैं बोली ठीक है। इसके बाद प्रमोद चदेल अपनी सफेद कलर के कार में आया जिसमे मुझे बैठने बोला ? कार में दो व्यक्ति और थे। एक प्रमोद दूसरा उसका दोस्त यजवेन्द्र था। दोनो मेरे से बात चीत करते हुए मुझे ग्राम रिस्दा मंडी के पास ले गए। वहा पर एक कमरे में शाम करीबन 07:00 बजे बारी-बारी से मेरे साथ बलात्कार किये। कुछ देर बाद अखिलेश सिंह आया वो भी मेरे साथ बलात्कार किया। मेरे बार बार मना करने के बाद भी तीनो मेरे सामूहिक रूप से बलात्कार किये है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल अखिलेश सिंह को उनके निवास पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। इसके बाद पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त कार को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर 09:08 2024 का जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 👇
01 यजुवेन्द्र सिंह चंदेल पिता बनमाली चंदेल 41 साल
02 प्रमोद सिंह चंदेल पिता कृष्ण कुमार चंदेल 50 साल
03 अखिलेश सिंह पिता नरेन्द्र पाल सिद्ध 47 साल तीनो साकिनान रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
